फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो 21 से जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो 21 जनवरी को जेल भरो आंदोलन करेंगे। अब हक लेने के लिए आंदोलन नहीं महा आंदोलन की आवश्यकता है। यह बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री ने कहीं। मौजूद कर्मियों ने सहयोग करने की बात कही।

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेंशन को लेकर समिति की ओर से विभिन्न चरणों में अभियान चलाया जा रहा है।

अभी तक शासन ने कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। शासन अभी भी नई पेंशन के बदलाव पर डटी है, जो सरकार की हठधर्मिता को प्रदर्शित करती है।

अब इसका जवाब बुद्धि शुद्धि यज्ञ और जेल भरो आंदोलन से देना होगा। जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं करा लेते तब तक संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन में शिक्षक कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित नही है, अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त करीब 48 लाख शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, देश मे प्रत्येक जनप्रतिनिधि को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है। शिक्षक और कर्मचारी के भविष्य को लेकर सरकार अभी भी असंवेदनशील है। देश व प्रदेश के सरकारी कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। एलान किया कि 21 जनवरी से समूचे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें