फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीलीभीत के लिए कासगंज से मिलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। डिपो से पीलीभीत एवं फिरोजाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को अब बस स्टैंड से सीधी बसें मिलेंगी। उन्हें बीच में अब बार बार बसों को नहीं बदलना होगा। पहले इन रूटों पर सीधी बसें संचालित नहीं थी। वहीं नोएडा होकर दिल्ली व अन्य रूटों पर नई बस सेवाओं को डिपो से शुरू किया है।

जनपद के बेड़े में 62 निगम की और 25 अनुबंधित बसें हैं। वहीं छह नई बसों के मिलने के बाद निगम की 68 बसें हो गई। डिपो से पीलीभीत और फिरोजाबाद के लिए कोई बस संचालित नहीं थी। नई बसों के आने पर उन्हें इन रूटों पर लगाया गया है। जिससे इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को सुविधाएं होंगी। सुबह पांच बजे कासगंज से फिरोजाबाद, वाया जसराना होती बस रवाना होंगी और यह बस वापस में मुरादाबाद तक जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एक बस को आगरा पीलीभीत संचालित किया जा रहा है। यह सुबह 9 बजे आगरा और आगरा से 12:30 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त एक बस दिल्ली व मैनपुरी संचालित होगी। इसके अतिरिक्त नोएडा होकर दिल्ली दो बसों का संचालन बढ़ाया गया है। जिससे यात्रियों को दिक्कतें न हों।
विज्ञापन


नई बसों के मिलने के बाद जनपद फिरोजाबाद एवं पीलीभीत नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं दो बसों की संख्या दिल्ली रूट पर भी बढ़ाई गई है। - रामखिलाड़ी, डिपो प्रभारी, कासगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें