फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटा वायरस वैक्सीन से बच्चों का जीवन करें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में रोटा वायरस की रोकथाम के लिए रोटा वायरस वैक्सीन टीकाकरण में शामिल कर ली गई है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय से किया गया। यहां विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने रोटा वायरस वैक्सीन ड्रॉप देकर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


वैक्सीन का शुभारंभ करते हुए विधायक भोगांव ने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है। इसे देखते हुए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि रोटा वायरस छोटे बच्चों में अतिसार का प्रमुख कारण है, जिससे विश्व में प्रति वर्ष लगभग सवा चार लाख बच्चों की डायरिया के कारण मृत्यु होती है। रोटा वायरस के कारण भारत में डायरिया से प्रति वर्ष लगभग दस लाख बच्चे अस्पतालों में भर्ती होते हैं और इनमें से लगभग 80 हजार बच्चों की मृत्यु हो जाती है, जिसका सर्वाधिक एवं संवेदी प्रभाव गरीबी रेखा से नीचे परिवारों पर पड़ता है। इस अवसर पर डॉ. एके पचौरी, डॉ. संजीव राव, डॉ. जीपी शुक्ला, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. यूएन चतुर्वेदी, संजय शर्मा, कल्पना मिश्रा, हंसमुखी, तारा यादव, विमल चौहान, पंकज मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, योगेन्द्र यादव, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मां को देना होगा सफाई पर विशेष ध्यान
दोपहर बाद सीएमओ ने इस कार्यक्रम पर प्रेसवार्ता की। इसमें सीएमओ ने रोटावायरस वैक्सीन नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार रोटावायरस से बचाव और इसके नियंत्रण के लिए रोटावायरस का टीका अनिवार्य है। संजीव पांडेय डीएमसी यूनीसेफ ने बताया कि आपके क्षेत्र के सभी बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की सभी खुराकें पिलाईं जाएं।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में भी वैक्सीन पहुंची
किशनी/कुसमरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी पर बच्चों को जानलेवा दस्त से बचाव के लिए रोटा वायरस वैक्सीन का शुभारंभ चेयरमैन अनिल कुमार उर्फ गुड्डू मिश्रा ने एक बच्चे को पांच बूंद पिलाकर किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर शंभू सिंह, डॉक्टर अजय भदौरिया, ताराचंद्र, एएनएम सोलंकी, रवी चौहान मौजूद रहे। घिरोर सीएचसी में रोटा वायरस वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने बच्चों को वैक्सीन पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीबों को ध्यान में रखकर ही बनाई जा रही हैं। उन्हीं योजनाओं की यह एक कड़ी है। यहां डॉ. राहुल उपाध्याय,डॉ. राजकुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप दीक्षित, सुधांशू गौतम, रोहित नंदन, ओमवीर, दिव्या पाल, हेमकांत गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें