फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कटान से खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के राजा का रामपुर-खैरपुरा मार्ग स्थित एटा-फर्रूखाबाद नहर में शनिवार रात अचानक कटान होने से खेतों में पानी भर गया। जिससे लगभग 40-50 बीघा खेती जलमग्न हो गई। इससे मक्का की फसल को काफी नुकसान हो गया।

दरअसल, बारिश के चलते पिछले कई दिनों से नहर में पानी बढ़ता जा रहा है। वहीं नहर की पटरियां नीचे होने से तेज बहाव में कट जाती हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। पिछले साल भी नहर कटान से किसानों को आलू की खेती का नुकसान हुआ था। शनिवार रात नहर के किनारे लगभग 40 बीघा मक्का की फसल में पानी भर जाने से किसान कराह उठे हैं।
विज्ञापन


वहीं सिंचाई विभाग पिछले कई सालों से नहर की पटरियों पर न तो मिट्टी डलवा पाया है और न ही पत्थर डलवाकर पक्का कर सका है। नहर कटान होने से राजा का रामपुर से खैरपुरा अलीगंज मार्ग पर भी पानी भर गया। जिससे नगला गुलाल, खैरपुरा, ढीपा, नगला गड़रियान, नगला मथुरी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को पानी में होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कछुआ गति से चल रहा कटान रोकने का कार्य
हालांकि नहर विभाग द्वारा कटान रोकने का कार्य चल रहा है, लेकिन कटी नहर को बंद करने के लिए कछुआ की चाल से काम कराये जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यहां तक मिट्टी लाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ज्यादातर रेतीली मिट्टी मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें