फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से लूटे 1.40 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
किसान से लूटे 1.40 लाख रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सोरों के ग्राम पचौरा जंगल में दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने बाइक सवार किसान से 1.40 लाख रुपये की नकदी लूट ली। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

कैडी निवासी पप्पू सोमवार को बैक से 1.40 लाख रुपये की नकदी निकाल कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसने नकदी थैले में रख ली थी। पचौरा जंगल के निकट दो बाइकों सवार पांच बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने किसान से थैला छीनने का प्रयास किया
विज्ञापन


। इस पर उसने विरोध किया और चकमा देकर भाग खड़ा हुआ। किसान को भागता देख बदमाशों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। फायरिंग होती देखकर वह जमीन पर गिर पड़ा और बदमाशों ने नकदी भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज एवं किसान की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। लूट की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।

वर्ष 2018 में हुई लूट व डाके की घटनाएं
29 जनवरी गंजडुडवारा में कारोबारी से 10 हजार लूटे
30 जनवरी ढोलना में ई रिक्शा लूटा
8 फरवरी सिढ़पुरा में कारोबारी से 46 हजार व मोबाइल लूटे
2 अप्रेल ठंडी सड़क पर तड़के राहगीर से 11 हजार लूटे
9 अप्रेल पटियाली के रुस्तमपुर में परिवारीजनों को मारपीट कर लाखों की लूट
18 अप्रेल सहावर के हंसनगर में महिलाओं की मारपीट कर लाखों का डाका
23 अप्रेल को सहावर में कारोबारी से तीन लाख लूटे
25 अपे्रल कासगंज सिंकदराराऊ मार्ग पर किसान से 1.63 लाख की लूट
9 मई को अमापुर में गृहस्वामी की हत्या कर लाखों का डाका
10 मई सहावर में तीन लोगों की हत्या के बाद लाखों का डाका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें