फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला प्रसाद खिलाकर वकील के घर से सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा। नशीला प्रसाद खिलाकर अधिवक्ता के घर से किरायेदार और उसकी पत्नी नकदी, जेवरात आदि सामान साफ करके ले गए। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र पुत्र गीतम सिंह के घर पर तीन माह पहले सोनू और उसकी पत्नी रचि किराये पर रहते थे। अब वे कहीं और किराये पर रहते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व घर आए और उन्हें और उनके परिजनों को नशीला प्रसाद खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला प्रसाद खाने से सभी लोग बेहोश हो गए और समय सोनू और उसकी पत्नी उनके घर से नकदी, सोने चांदी के आभूषण आदि सामान लेकर फरार हो गए। होश में आने पर अधिवक्ता को घटना की जानकारी हो सकी। अधिवक्ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें