फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह में शताब्दी ट्रेन से टकराने से बचा टेंपो, तोड़ा बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह के दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रहे टेंपो चालक ने बंद रेलवे फाटक में टक्कर मार दी, जिससे बूम टूट गया। इसी दौरान वहां से गुजरी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से टेंपो टकराने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 7:40 बजे फरह स्थित दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन के निकट गेट नंबर 518 को निजामुद्दीन से भोपाल जाने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस के लिए बंद किया था। 7:45 बजे फरह की ओर से तेज गति से आए टेंपो ने फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम टूट गया।

बूम तोड़ने के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर आरपीएफ स्टाफ व स्टेशन मास्टर व अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए और टेंपो तथा टूटे हुए बूम को हटाया। रेलवे इंजीनियर सीपी सारस्वत व अन्य रेल कर्मियों ने स्लाइड बूम लगा दिया। इसी दौरान भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन


रेल कर्मियों ने स्लाइड बूम लगाकर ट्रेनों को गुजारा और टूटे हुए बूम को सही कराया। आरपीएफ ने टेंपो पर नंबर के आधार पर टेंपो मालिक का पता किया और उसे नगला चंद्रभान गढ़ी पचौरी से पकड़ लिया और आगरा राजा की मंडी चौकी ले गए। इस मामले में स्टेशन मास्टर, इंजीनियर व आरपीएफ ने ज्वाइंट नोट बनाकर डीआरएम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें