फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया मासूम, गई जान

विज्ञापन
हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
बिछवां। गांव करीमगंज में शनिवार की शाम ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिवारीजन उपचार के लिए सैफई ले गए। वहां मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी गुलाब सिंह शनिवार की शाम रोजना की तरह घर के बाहर टैक्टर खड़ा कर रहे थे। उनका दो वर्षीय पुत्र कान्हा घर के बाहर खेलते हुए टैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। गुलाब सिंह ने जब ट्रैक्टर आगे बढाया तो उन्हें लगा कि शायद पहिया किसी ईंट पर आ गया है।

इसके बाद उन्होंने तेजी से ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। पहिया की चपेट में आया मासूम कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख सुनकर गुलाब सिंह व परिजन घबरा गए। कान्हा को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह वहां कान्हा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें