मैनपुरी/कुर्रा। विनायकपुर गांव में मंगलवार शाम को बिजली का बोर्ड सही करते समय किसान को करंट लग गया। सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी विनोद शर्मा (52) मंगलवार शाम को घर पर थे। तभी अचानक बिजली में कोई खराबी आ गई। वह बिजली के बोर्ड को सही करने के लिए गए। इसी बीच अचानक उन्हें करंट लग गया। इससे वह अचेत हो गए थे। इस पर परिवारीजन उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट मृतक के पुत्र प्रदीप शर्मा ने दर्ज कराई है।