फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन में वसूली करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बरनाहल। विकासखंड क्षेत्र के गांव फूलापुर के ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रधान और पंचायत सचिव आवास आवंटन में वसूली कर रहे हैं। अपात्रों को आवास दिए गए हैं, जबकि पात्र आवास पाने से वंचित हैं। डीएम से गांव में विकास कार्यों तथा आवास आवंटन में धांधली की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है गांव के विकास के लिए आई 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्रधान और पंचायत सचिव ने बंदर बांट कर ली है। गांव में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। कैलाश भूमिहीन होने के साथ ही कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। पात्रता के बाद भी आवास नहीं मिला है। रमेशचंद्र भी आवास आवंटन के लिए वसूली करने का आरोप लगाते हैं। मनोज कुमार गांव में विकास नहीं कराने और सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाते हैं।

प्रधान पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप ग्रामीण लगाते हैं। ग्रामीणों ने प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की है। राधा देवी, मनोज कुमार, तेजबहादुर सिंह, मलिखान सिंह, अमर सिंह, राधा किशन, मनोज कुमार, राजू, बिमला देवी, मालती देवी, नीतू, उमा देवी, ऊषा, गौरव कुमार, सर्वेश मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी जुगेंद्र पाल सिंह का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें