फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन एक भी बैनामा नहीं हुआ ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। निबंधन विभाग द्वारा बिना पूर्व तैयारी के 26 अक्तूबर से उपनिबंधन कार्यालय पटियाली में बैनामा लेखपत्रों की ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था जारी करने के आदेश दे दिए। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। इस व्यवस्था के अंतर्गत गुरुवार को एक भी बैनामा रजिस्ट्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुसार गुरुवार को ऑनलाइन बैनामा कराने की सुविधा शुरू कर दी गई। हालांकि तैयारियां पूरी नहीं होने के चलते लोगों की समस्याएं कम होने के स्थान पर बढ़ गईं। कई लोग उपनिबंधन कार्यालय पर बैनामा कराने पहुंचे लेकिन वेबसाइट के नहीं खुलने से एक भी बैनामा नहीं हो सका।

पक्षकार देर सांय के बाद अपने अपने गंतव्य को लौट गए। बैनामा न होने से राजस्व की हानि भी हुईं। उपनिबंधक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल को खोलने के काफी प्रयास किए गए। कुछ मिनट के लिए प्रक्रिया शुरु हुई थी। जिसमें बंधक पत्र ही ऑनलाइन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें