मैनपुरी। चार दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को सभी बैंक खुल गए। इस दौरान उपभोक्ताओं भारी भीड़ लगी रही। वहीं, बैंक बंद रहने के कारण जिले में 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
मोहल्ला राजा का बाग निवासी अरविंद ने बताया कि बैंकों में भीड़ के चलते परेशानी हो रही है। बैंक से रुपये नहीं निकाल पाए हैं। क्षेत्रपाल का कहना है कि त्योहार का मौसम चल रहा है।
रुपये नहीं होने के कारण घर के सभी त्योहारी कार्य रुक गए। शुक्रवार से ही सभी बैंक छुट्टियों के कारण बंद थे। उधर, चार दिन तक बैंक बंद रहने के कारण जिले में लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभवित हुआ। इस दौरान बैंकों से कोई भी लेन-देन नहीं किया गया।