फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत मथुरा में जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरुआत मंगलवार को हो गई। प्रदेश के आठ शहरों मेें शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत मथुरा आगरा मंडल का एक मात्र जिला है। प्रदेश में अब तक रजिस्ट्री के रिकार्ड को ऑनलाइन करने का काम चल रहा था। अब सर्किल रेट भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं, जिन्हें कहीं भी कोई भी देख सकता है। ई-स्टांप की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इन सब के बाद मंगलवार से प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्री की भी शुरुआत कर दी है। आठ शहरों में शुरू हुई इस नई व्यवस्था के लिए मथुरा आगरा मंडल का अकेला शहर है। इसके अलावा जौनपुर, गाजियाबाद, बनारस, गोरखपुर, बाराबंकी, बरेली, बहराइच भी इसमें शामिल हैं। मथुरा में ऑनलाइन रजिस्ट्री की शुरुआत डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने की। उन्होंने पहली ऑनलाइन रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र बिरला मंदिर के निकट मोहन नगर निवासी नेत्रपाल को सौंपा, बजीरखान से पहली ऑनलाइन खरीद की है। इस दौरान डीआईजी स्टांप आगरा मंडल एमआर गुप्ता, मथुरा से अशोक यादव और सब रजिस्ट्रार हनुमंत यादव मौजूद रहे। नई प्रक्रिया के तहत अब कोई भी व्यक्ति भू-संपत्ति की खरीद या बिक्री के लिए ऑनलाइन डाटा दर्ज करा सकता है। उसे मोबाइल पर मिलने वाले मैसेज के बाद सिर्फ थंब इंप्रेशन और फोटो के लिए रजिस्ट्री कार्यालय जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें