मैनपुरी/भोगांव/करहल। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी देहात क्षेत्रों में कई स्थानों पर आतंकवादियों और पाकिस्तान का पुतला फूंककर उक्त घटना की निंदा की गई।
हिंदू जागरण मंच ने स्टेशन रोड पर आतंकवादियों तथा पाकिस्तान का नारेबाजी करकेे पुतला फूंका। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने कैंडल मार्च निकालकर मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ब्रहमेश चौहान के नेतृत्व में कार्यालय से नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड पर पहुंचे थे। हैप्पी भदौरिया, भरत दुबे, आशीष शुक्ला, उपेंद्र गौर, नितिन मिश्रा, अमित राजपूत, शिवा चौहान, अनराुग, विवेक चौहान, शिवम, अरुण मिश्रा मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने बुधवार की देर शाम संता बसंता चौराहे से केंडल मार्च निकाला। सेना के कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रमुख बाजरो ंसे होते हुए नगर पालिका के शहीद पार्क में पहुंचे। वहां शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलराज सिंह चौहान, शशांक मिश्रा, शैलू राठौर, शिवम भदौरिया, प्रशांत मिश्रा, आर्यन राठौर, हिमांशु, पुनीत, अमन, अलकेश, गौरव, निखिल, संकल्प, सत्यदेव, भानू, चंदन, रीतेश, रामपाल, राजा, करन, सुधीर, भोले वर्मा, रिशु, रिषभ जैन आदि मौजूद थे।
भोगांव में गुरुवार को शिवा स्पोर्ट्स पर एकत्र हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद एवं पाकिस्तान की प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर उसका नगर भ्रमण कराया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अब पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अब सरकार को तुरंत ही पाकिस्तान व आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। हर्षित सैनी, आशू सक्सेना, राजेंद्र सोनी, हृदेश वाल्मीकि, दिव्यांश मिश्रा, हर्ष अग्निहोत्री, राजन चौहान, बीके राजपूत, योगेश वर्मा, अभय गिहार, अमित वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
करहल में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के अमरनाथ तीर्थयात्रियों की हत्या करने के विरोध में जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जुलूस में नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, संयोजक राहुल राठौर, अमित यादव, अरुण यादव, प्रबल प्रताप यादव, लाल गुप्ता, आकाश, शिवा, अर्जुन शर्मा, सचिन, जितेंद्र आदि ने भाग लिया।