फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए 187 लाउडस्पीकर, चलाया जा रहा विशेष अभियान

Mon, 27 Nov 2023 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों से 187 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। वहीं 70 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज को पुलिस ने मानकों के अनुरूप कराया। इस समय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
लाउडस्पीकर। - फोटो : Twitter @IcanArgue
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को पुलिस ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगे 187 ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं लाउडस्पीकरों को हटवाया। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। आगरा कमिश्नरेट में रविवार और सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत कुल 405 लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा मामला: पहले हाईकोर्ट में प्रशासन ने मुंह की खाई... अब डीएम के खिलाफ अवमानना याचिका
विज्ञापन


इस दौरान 94 लाउडस्पीकर मानक के विपरीत पाए गए। वहीं 70 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज को पुलिस ने मानकों के अनुरूप कराया। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगे 178 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए गए। जिले में यह कार्रवाई लगातार चल रही है। आगे अभी और भी लाउडस्पीकर उतारे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें