उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की तड़के तेज रफ्तार कार खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौजूद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा हरिपर्वत थाना क्षेत्र के एसएन इमरजेंसी के सामने तड़के करीब 4.30 बजे हुआ। कारोबारी पुत्र और विधि छात्र समेत तीन युवक ताजगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह से शामिल होने के लिए गए थे। वहां से तड़के पहर वापस घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।
हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि हादसा ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है।