मथुरा। जवाहर बाग कांड में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की हत्या की वारदात के समय रामवृक्ष यादव के साथ रहे अमित सहित दो को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद मथुरा जेल से दोनों को रिहा कर दिया गया। इससे पहले भी हत्या में अन्य आरोपियों की हाईकोर्ट से जमानत हो गई है।
जवाहर बाग में हुए हत्याकांड में एक-एक करके कई आरोपियों की जमानत हो चुकी है। हाईकोर्ट द्वारा इस दौरान रामवृक्ष यादव के साथ रहे नामजद अभियुक्त कुशी नगर निवासी अमित को जमानत दे दी है। उसके साथ एक अन्य अभियुक्त कानपुर निवासी हरनाथ को भी जमानत मिली है।
जानकारी रहे अमित ने मीडिया के सामने बताया था कि रामवृक्ष यादव को उनके सामने पुलिस लाइन में लाया गया था। मथुरा में बचाव पक्ष के अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि दोनों को जमानत मिल गई है तथा मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया है।