फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की सुबह को गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वह तीन माह की गर्भवती थी। वारदात की जानकारी होने पर एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम खेत में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन तलाश में जुट गए। बुधवार की सुबह किशोरी का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। किशोरी की हत्या उसकी ही स्टाल से गला घोंटकर की गई थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं किसी से रंजिश की बात से इंकार किया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। एसपी ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें