मैनपुरी। चार सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। बारिश के बीच संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते रहे।
पिछले पांच दिनों से संविदा कर्मचारी जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। सीएमओ कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है।
शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचरियों ने जमकर नारेबाजी की इस दौरान कहा गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण अंचल में ओपीडी सहित, राष्ट्रीय टीकाकरण, मीजिल्स रुबेला, स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, रुटीन राजकीय कार्य, सभी प्रकार के भुगतान, प्रसव कार्य आदि प्रभावित हो रहे हैं।
इस दौरान प्रतिभा राठौर, रेखा देवी, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. प्रेम नारायन शाक्य, डॉ. एलआर सिंह, किरन शाक्य, राहुल गुप्ता, वैभव गुप्ता, डॉ. चन्द्र शेखर भदौरिया, हंसमुखी, हिमांशी यादव, गिरिजा यादव, डॉ. अनुराग यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राजेश वर्मा, संजीव वर्मा डीपीएम, अंबरीश यादव, राकेश शाक्या, डॉ. देवेश राजपूत, वीनेश यादव, संगीता राजपूत, रुचि कुमारी, सारिका चौहान, मंजू कुमारी डॉ. इमत्याज अहमद, मुजाहिर मलिक, क्षितिज वर्मा, रोहित नंदन, धर्मेन्द्र शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, मानवेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत, डी सी धर्मेन्द्र कुमार, डा0 अंकिता सिंह, डा0 धर्मेन्द्र यादव, डॉ. मनोज पाठक, डॉ. अंकित यादव, वाईपी सिंह, प्रिया यादव, अभय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।