फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी में सरकार ने कया भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। किसानों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि शासन किसानों की समस्या को गंभीर नहीं हैं। कर्ज माफी में किसान के साथ भेदभाव किया गया है। सभी किसानों का कर्ज एक समान रूप से माफ किया जाना चाहिए। आवारा पशुअ किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है।

जिससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। समस्या के निस्तारण के लिए प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था करें। बीज बितरण में धांधली और घोटाला हुआ है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। गन्न्ना किसानों बकाया धन का ब्याज सहित भुगतान किया जाए। यह भुगतान पिराई सत्र शुरू होने से पूर्व कराया जाए।
विज्ञापन


विद्युत विभाग बिलों की धनराशि बढ़ा कर भेज रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिलों के संशोधन करने के लिए किसानों से अवैध वसूली की जाती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन के दौरान कुलदीप, सुजीत, शशिकांत, देवप्रकाश, गवेंद्र ङ्क्षसह, विनोद शर्मा, श्यामवीर सिंह, भूप सिंह, प्रेमपाल, कलियान सिंह, मंशा देवी, योगेश कुमार, केशर, रुकुमा, ईश्वर, दौजा, चंपादेवी, किताबश्री, शकुतंला, ग्यानदेवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें