फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड के चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अक्तूबर माह में मलावन क्षेत्र मे बर्तनों से भरा ट्रक लूटने के मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चालीस लाख के बर्तन एवं परचून का सामान, चार तमंचा, सात कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की बात कही है।

पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सूचना पर जलेसर पुलिस ने मोइनुद्दीनपुर बंबे के पास बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कुछ देर की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पप्पू निवासी नगला परशुराम थाना जसरथपुर, पिंटू निवासी पचो थाना सिकंदराराऊ हाथरस, अमित निवासी मोहल्ला सुदर्शन अलीगंज और चंदन निवासी नरसिंहपुर कायमगंज फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए बर्तन एवं परचून का चालीस लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद किया गया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे, सात कारतूस एवं एक स्कोर्पियो कार भी बरामद हुई। बता दें कि दस अक्तूबर को कार सवार बदमाशों ने ट्रक को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद चालक, क्लीनर को बंधक बनाकर शाहजहांपुर जिले में फेंक गए थे। मामले में ट्रक मालिक अमित कुमार पुत्र मूलचंद निवासी शिवपुरी हापुड़ ने शाहजहांपुर जिले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें