फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के परिजनों को स्वीकार नहीं था प्रेमप्रसंग

विज्ञापन
युवती के परिजनों को स्वीकार नहीं था प्रेमप्रसंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। युवक व युवती के बीच जाति बंधन की दीवार न होने के बाद भी युवती के परिवारीजनों को प्रेम प्रसंग स्वीकार नहीं था। युवती के अपने प्रेमी के संग भागने की घटना से उनमें बेहद आक्रोश था। परिजन पोस्टमार्टम गृह तक पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

प्रेमी युवक तथा उसकी प्रेमिका युवती एक ही जाति के थे। इसके बाद भी युवती के परिवारीजनों को दोनों के बीच प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था। प्रेमी के साथ भागने की घटना के बाद से वे बेहद आक्रोशित थे। उन्होंने युवक के परिवार के पास फोन करके अपने गुस्से का भी इजहार किया। प्रेमी व प्रेमिका के शव को जब गांव से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो युवक के परिवारीजन ही दोनों शवों को एक साथ टेंपों में लेकर पोस्टमार्टम गृह तक पहुंचे। युवती के परिवारीजन पोस्टमार्टम गृह पर बाद में भी नहीं पहुंचे। इससे युवती के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की समस्या खड़ी हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिवारीजन व पुलिस ही उनके शवों को एक साथ वापस ले गई।
युवक के पिता तालेवर ने बताया कि रात के समय युवती के भाई का फोन आया था। उसने युवती को वापस देने की चेतावनी दी। वापस न करने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर नहीं आए। फोन से उसके मामा एवं भाई से बात हुई है। युवती के शव को थाने ले जाया जाएगा। उनके पहुंचने पर शव सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने शुरू की मामले की जांच
कासगंज। प्रेमी युगल की मौत को थाना पुलिस भले ही आत्महत्या मानकर चल रही हो, लेकिन फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने मौके से नमूनों का संग्रहण किया। एसपी शिवहरि मीना के निर्देश पर फोरेंसिक टीम मामले की जांच के लिए सिढ़पुरा के ग्राम नौरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें