फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मैंने मार दी अपनी पत्नी, मुझे करलो गिरफ्तार

विज्ञापन
होटल में पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। साहब मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, लाश को होटल से उठा लो और मुझे गिरफ्तार कर लो। यह बात पत्नी की हत्या करने के बाद संजीव उर्फ संजू ने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस से कही। इसे सुनकर पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने संजू को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर उसकी पत्नी का शव भी बरामद किया।
विज्ञापन

सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाले पति संजू पुत्र मानसिंह निवासी सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी ताजगंज ने पत्नी ममता को मौत की नींद सुला दिया। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद संजू होटल से निकलकर कोतवाली पहुंचकर गुनाह कबूला। फोन पर प्यार जताकर पत्नी को अपने पास बुलाने के बाद होटल में ठहरा कर उसकी हत्या करने की घटना को लेकर लोगों का दिल सिहर रहा था। हवालात में बंद संजू खुद अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कहते हुए उस पर अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहा था। पति ने बताया कि मृतका के घर में ही एक व्यक्ति से संबंध थे। इसके चलते उसका पत्नी और उसका प्रेमी मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए काफी प्रयास किए थे। सफलता न मिलने पर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए उसे ठिकाने लगाया है। वही चर्चा थी कि हत्यारोपी पति किसी दूसरी महिला को अपने साथ रखना चाहता था। इस कारण उसने पत्नी की हत्या की।

शोरूम में करता है काम
एटा। हत्यारोपी संजू ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित कारपेट के शोरूम में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने बताया कि उसके घर करीब एक साल से विवाद चल रहा है। इसके पीछे एक रिक्शा चालक का हाथ है।
विज्ञापन


पापा तूने मम्मी को क्यों मारा ?
एटा। बुधवार को जब मम्मी के पास पापा का फोन पहुंचा और उसने मां को अपने पास बुलाया था। इसे देख 11 वर्षीय मासूम रश्मि को माता पिता के साथ संबंध मधुर होने की आश जगी थी। हालांकि उस बेचारी को क्या पता था कि इसके बाद उसकी मम्मी से कभी मुलाकात नहीं होगी। मां की हत्या की जानकारी पर रश्मि रोती हुई अपने पिता के पास हवालात पर पहुंची। यहां उसने बिलखते हुए अपने पिता से मां को मारने का कारण पूछा। इसे देख पिता ने उसे ढांढस बंधाने का प्रयास किया। इस पर बेटी दूर हटती पिता से बुरा भला कहने लगी। मासूम बच्ची ने रोते हुए पिता से श्राप देते हुए कहा कि तूने मां को मारा है इसलिए तुझे भगवान माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें