फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा हाईवे का ‘सफर’

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पहली अप्रैल से हाईवे का सफर महंगा हो जाएगा। कार का टोल हर जगह पांच-पांच रुपये बढ़ा दिया गया है। फरह टोल पर अभी तक कार का टोल एक तरफ से 95 रुपये था। लेकिन अब 100 रुपये कर दिया गया है। टूंडला, बदरपुर और पलवल प्लाजा पर भी टोल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


हाईवे अथारिटी पहली अप्रैल से सभी हाईवे पर टोल बढ़ाने जा रही है। हालांकि इस बार टोल में कोई ज्यादा इजाफा नहीं किया गया है। हल्के वाहनों पर (कार-जीप) पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। पहली अप्रैल से टोल का नया चार्ट लागू कर दिया जाएगा। आगरा मंडल से दिल्ली तक के बीच चार टोल पड़ते हैं। पहला टोल टूंडला में है, जबकि दूसरा फरह में। तीसरा पलवल और चौथा बदरपुर में। हल्के वाहनों का मासिक पास 3315 रुपये कर दिया गया है।

वाहन अब तक का टोल 1 अप्रैल से लागू टोल
कार, जीप एक साइड से 95, दोनों तरफ 145 एक साइड से 100, दोनों तरफ से 150
बस एक साइड 325, दोनों तरफ 485 एक साइड से 335, दोनों तरफ से 505

दो सौ किलोमीटर के हाईवे पर 2000 गड्ढे
मथुरा। आगरा से दिल्ली के बीच तक का हाईवे कई जगह से टूटा हुआ है। लेकिन टोल हाईवे अथारिटी हर साल बढ़ा देती है। आगरा से दिल्ली तक करीब 200 किलोमीटर के हाईवे पर 2000 से भी ज्यादा गड्ढे हैं। लेकिन हाईवे अथारिटी कोई ध्यान नहीं दे रही। हाईवे पर हर साल टोल बढ़ा दिया जाता है। अगर कोई अपनी कार से दिल्ली तक जाता है तो एक मोटी रकम टोल में जाती है। लेकिन सड़कों को सुधारने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मथुरा, फरह, चौमुंहा में कई जगह सड़क खराब हो चुकी है लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें