फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर बलि चढ़ी दो बेटियां

विज्ञापन
murder - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। सोरों के ग्राम मिर्जापुर में ससुरालीजनों ने विवाहिता की फंासी लगाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के इंद्रा जशनपुर निवासी राम सिंह ने अपनी पुत्री सर्वेश कुमारी (24) की शादी चार वर्ष पूर्व मुकेश पुत्र खचेर सिंह निवासी मिर्जापुर सोरों के साथ की। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। काफी प्रयासों के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार रात ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर सर्वेश कुमार की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता राम सिंह ने पति मुकेश, सास रामबेटी, देवर अशोक कुमार, चचिया ससुर धीरपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज
जनपद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ससुरालीजनों ने विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों ही मामलों में ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बवा गंजडुंडवारा निवासी बबली को पति नफीस और अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। बबली ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं साक्षी पुत्री सुधीर निवाीस बसाबनपुर की शादी मिथलेश पुत्र कैलाश चंद निवासी महमूदपुर सिकंदरपुर वैश्य के साथ पांच साल पहले हुई थी। ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


दहेज की खातिर महिला की फांसी लगा हत्या
एटा। दहेज की खातिर महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने थाना रिजोर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद आरोपी ससुरालजन फरार हैं।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी पूजा (25) की शादी चार साल र्पू थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौलीखुर्द निवासी संजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन पूजा को दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर पूजा की हत्या कर दी और फरार हेा गए। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें