फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़ी पेयजल सप्लाई लाइन टूटी होने पर दिखाई नाराजगी

विज्ञापन
गंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी अयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने जनपद की मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी और जलभराव जैसी समस्या मिलने पर नगर पालिका प्रशासन को फटकार लगाई। इतना ही नहीं नाले में पड़ा पेयजल सप्लाई का पाइप टूटा मिला। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी अयोग की सदस्य गुरुवार की दोपहर नगर के मोहल्ला ककरैय्या पहुंची। यहां का नजारा देखकर वो अचंभित हो गईं। यहां प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को खुलेआम पलीता लगाया जा रहा था। यहां नाले की सफाई न होने से मोहल्ले में ही गंदा पानी भर रहा था। ईओ धर्मराज से जब उन्होंने जानकारी ली तो बताया गया कि नाले की सफाई मई 2017 में की गई थी। तब से कोई सफाई नहीं कराई गई। यही नहीं मोहल्ले में कई जगह जलभराव मिला। मोहल्ले की धर्मशाला में लगा हैंडपंप कूड़े में दबा हुआ था। वहीं मोहल्ले में जगह- जगह बिजली के तार झूलते मिले। इस पर उन्होंने ईओ और एसडीएम को शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। जब नाले के पानी के बीच से होकर गुजरी पीने के पानी की सप्लाई लाइन टूटी मिली। इस लाइन को रबड़ बांधकर खानापूर्ति की गई थी। आयोग की सदस्य ने कहा कि पहले वे ही इस सप्लाई के पानी को पिएं तब उन्हें गरीबों की हालत की जानकारी होगी। उन्होंने 24 घंटे में इस पाइप को सही कराने के निर्देश दिए।

मैनपुरी। राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने मीडिया के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की मजाक बनाई जा रही है। मोहल्ला ककरैया को ओडीएफ घोषित किया है। जबकि निरीक्षण के दौरान उन्हें नालियों में मल बहता मिला। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मैनपुरी को फर्जी तरीके से ओडीएफ घोषित करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर करानी होगी। आयोग की सदस्य को निरीक्षण में जानकारी मिली कि नगरपालिका ने आवास वितरण और जीर्णोंद्घार अनुदान में भी लापरवाही की है। इस मामले की जांच भी जिलाधिकारी कराएंगे। कुसमरा में एक सेवा निवृत्त कर्मचारी के नगर पंचायत कार्यालय में बैठने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें