फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। 14 माह पूर्व आढ़ती की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 12000 का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


सीओ चंद्रधर गौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस ने बठैन गेट पुल के समीप से सुरेश चंद्र निवासी मोहल्ला तांगड़ा को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद ने आढ़ती कृष्णपाल सिंह निवासी मोहल्ला तांगड़ा की कृषि मंडी से घर लौटते समय भातु कालोनी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया हैं।

एसएसपी ने सुरेश की गिरफ्तारी पर 12000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर पहले पांच मामले चल रहे हैं। टीम में एसएसआई विनोद कुमार, कांस्टेबिल दिनेश तेवतिया, सचिन कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें