फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत, साथी घायल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गोवर्धन-सौंख मार्ग पर शनिवार की सुबह नगला अक्खा के समीप ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि बैठा दूसरा साथी छात्र घायल हो गया। दोनों छात्र बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने गांव डोमपुरा के रतन सिंह इंटर कालेज जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव पाली डूंगरा निवासी सचिन (19) पुत्र आजाद सिंह और कन्हैयालाल (18) पुत्र करन सिंह हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने के लिए सुबह को करीब छह बजे घर से निकले थे। शनिवार को गांव डोमपुरा के रतन सिंह इंटर कालेज में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी।

जब बाइक सौंख-गोवर्धन मार्ग पर नगला अक्खा के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बाइक चला रहा सचिन और पीछे बैठा कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मगोर्रा पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सचिन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के ताऊ सूरजभान सिंह ने थाना मगोर्रा में अज्ञात ट्रैक्टर-चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक

परीक्षा देने बाइक से जा रहे दोनों छात्रों के सिर पर हेलमेट नहीं था। बिना हेलमेट के बाइक से परीक्षा देने जाते वक्त दोनों छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। काश हेलमेट लगा होता तो छात्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें