मथुरा। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 149 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई। जिले के सभी 10 ब्लाकों में होने वाले विकास कार्य और जिला पंचायत द्वारा 27 करोड़ के कार्यों के लिए जिला पंचायत बोर्ड के सदस्यों ने सहमति जताई।
शनिवार दोपहर 12 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोवर्धन ब्लाक की 54 करोड़, छाता की सात करोड़, फरह की 30 करोड़, चौमुहां की 20 करोड़, नंदगांव की 3.30 करोड़, मथुरा ब्लाक की 5.33 करोड़, बलदेव ब्लाक की सात करोड़, मांट ब्लाक की 5.54 करोड़, नौहझील की 7.34, राया ब्लाक मेें 9.40 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा जिला पंचायत के अपने बजट में शामिल 27 करोड़ की विकास योजनाएं मंजूर की गई। इसमें 288 किलोमीटर लंबी सड़कोें के मरम्मत व पेचवर्क कार्य शामिल हैं। इसमें नंदगांव ब्लाक में पूंछरी रूठरी मोड़ से खिटावटा तक, शिवाल से करहला, सहार से खायरा, बठैनकलां, जलालपुर, शाहपुर, ऐंच से एलवाड़ा से हरियाणा बार्डर तक सड़क मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही कोटवन से अलीपुर, नंदगांव से जॉव, बिजवारी तक की सड़क मरम्मत होगी।
छाता ब्लाक में सेही से तरौली अहूरी से हाईवे तक, शेरगढ़ से नगला बेहटा, सांखी से बरसाना करहला मार्ग, चौमुहां ब्लाक में नरी सैमरी से गोवर्धन, छाता से नरी मार्ग, मांट, नौहझील, नौहझील, राया, बलदेव में सड़क मरम्मत कार्य, जैसवां मार्ग, राया नीमगांव मार्ग, मिलक कलां मार्ग, मांट से बकला, तलिया मार्ग, खानपुर से मरहला मार्ग, राया सादाबाद मार्ग से अनौड़ा, कारब मार्ग, सौंख खेड़ा, पचावर मार्ग, नीमगांव रोड, मनीना बालू, कारब पचावर रोड, बलदेव खायरा रोड, महावन पचावर रोड, ब्रहमांड घाट परिक्रमा मार्ग की मरम्मत कराने की मंजूरी दी गई।
बैठक में दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक कारिंदा सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नहीं पहुंचे सिंचाई अधिकारी, मिली चेतावनी
जिला पंचायत की बैठक में टेल फीड न होने की शिकायत की गई तो सिंचाई अफसरों को खोजा गया लेकिन सिंचाई के न तो एसई मौजूद थे और न एक्सईएन। इस पर उनको चेतावनी जारी की गई।