फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाईकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दिया। इस दौरान 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम मैनपुरी को सौंपा।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत के सफाईकर्मियों की मांगें शासन स्तर पर लंबित चल रही हैं। इसमें सफाईकर्मियों की योग्यतानुसार ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की मांग भी शामिल है। जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारी शासन की मंशा के अनुसार कार्य कर रहे हैं। बाद में विशाल प्रदर्शन करने को सफाई कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट धरना प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी अमित सिंह को मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रामानंद, अनिल राजपूत, रामबेटी राजपूत, धर्मेंद्र यादव, अनिल भारती, कृष्णमुरारी, शीलेंद्र सिंह, विपिन कठेरिया, धर्मवीर सिंह, जसवंत सिंह वाल्मीकि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें