फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा ने रोक दिया विकास: राम गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)।
विज्ञापन

भाजपा सभी मोर्चों पर फेल है, समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास की गंगा उत्तर प्रदेश में बहती थी, उसको बीजेपी ने रोक दिया। अब प्रदेश में विकास कहीं नहीं दिखता है। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कही।


वह बुधवार को घिरोर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। कांग्रेस हार कर भी जीत गई। कांग्रेस यहां 61 से 81 सीटों पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी में जो परिवर्तन किया वह केवल गुजरात चुनाव को देखते हुए किया। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण नहीं हुए, बल्कि 44 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। शत प्रतिशत मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है, ये झूठ का पुलिंदा बांधकर घूमते है।
विज्ञापन


इस मौके पर अफाक नियाजी, शिवकुमार शास्त्री, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सर्वेश कुमार, अलीदराज नियाजी, शिवमंगल सिंह, पप्पू यादव, रिजवान नियाजी, कुर्वान नियाजी, परबेज अहमद, अफजाल कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें