फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी जी का प्राकट्योत्सव आज

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य महोत्सव बिहार पंचमी पर 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए ठाकुरजी प्राकट्य स्थली निधिवनराज से लेकर बांकेबिहारी मंदिर में तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। इस दिन ठाकुरजी का भव्य अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक मंदिर में पर्दा डालकर किया जाता है, वहीं, चरणामृत के स्थान पर भक्तों को पंचामृत बांटा जाएगा। ठाकुरजी 30 किलो के चांदी के पात्र में विराजित होंगे।
विज्ञापन


वर्ष भर में बिहार पंचमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी का अभिषेक होता है। सेवायत प्रणव गोस्वामी ने बताया कि बिहार पंचमी को सेवायत सुबह 7 बजे ठाकुरजी को चांदी के 30 किलोग्राम वजनी पात्र में विराजित कर घी, दूध, शहद, बूरा और दही एवं गुलाब जल से उनका अभिषेक करेंगे। ठंड से बचाव के लिए ठाकुरजी को चंदन के स्थान पर केसर लगाया जाएगा। अभिषेक मंदिर में पर्दा डालकर किया जाता है। वर्ष में एक ही दिन बिहार पंचमी पर ही चरणामृत के स्थान पर भक्तों को पंचामृत बांटा जाता है। वहीं, केसरयुक्त मूंग की दाल का हलवा भी ठाकुरजी को निवेदित किया जाएगा।

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि नगर में ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्य महोत्सव के दौरान मंदिर और प्राकट्य स्थली निधिवन को भी सजाया संवारा जा रहा है। सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी और रोहित गोस्वामी ने बताया कि निधिवन राज में बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें