मैनपुरी। विद्यालयों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए ने अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन बीएसए ने अपने सरकारी मोबाइल से शिक्षकों की जानकारी ली, तो तीन अध्यापक और एक शिक्षामित्र विद्यालय से गैरहाजिर मिले। बीएसए ने स्कूलों से गायब मिलने तीन शिक्षकों एवं एक शिक्षा मित्र का वेतन और मानदेय काट दिया है।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को सरकारी मोबाइल फोन से सुल्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हन्नूखेड़ा के अध्यापकों की उपस्थिति जांची। इस दौरान शिक्षा मित्र सुषमा पांडेय गायब मिलीं। बीएसए ने शिक्षा मित्र का मानदेय काटने की संस्तुति की। इसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लहरा में कार्यरत शिक्षक महेंद्र कुमार और विनोद कुमार विद्यालय से गायब रहे।
बरहनाल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनाहल में जब बीएसए ने फोन लगाया तो शिक्षक सत्येंद्र सिंह विद्यालय से गैरहाजिर थे। बीएसए ने सभी गायब शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
शिक्षक सुधार करें नहीं तो होगी कठोर कार्रवाई
मैनपुरी। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद के सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय समय से पहुंचे। उनका सीयूजी नंबर अवश्य उठाएं। फोन नहीं उठाया गया तब भी उन्हें स्कूल से अनुपस्थित माना जाएगा।