फिरोजाबाद। कन्हैयानगर,गोवर्धन की ठार एवं फूलबाड़ी क्षेत्र के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पांच किमी दूर दूसरे वार्ड में बना दिया। शिकायत के बाद भी अफसर सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहे। अब मतदाताओं ने बूथ नहीं बदलने पर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
नगर निगम के वार्ड संख्या 19 संतनगर क्षेत्र में बूथ पहले ठीक बनाए गए, नलेकिन नई मतदाता सूची में बूथ बदल दिया। क्षेत्रीय नागरिक सुघर सिंह, राजवीर, मुकेश, भुजवीर सिंह, राकेश, अशोक, मनोज, मोहन सिंह, श्यामवीर सिंह ने कहा गोवर्धन की ठार, फुलबाड़ी, कन्हैया नगर नई आबादी क्षेत्र के मतदान केंद्र पहले तो ज्ञान सागर हाईस्कूल और माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल में थे।
एक बूथ आसफाबाद रेलवे फाटक पार करके वार्ड संख्या 22 में स्थित होली किड्स स्कूल में बना दिया है। पांच से छह कि मी दूर मतदान करने कैसे जाएंगे। मतदाताओं ने डीएम नेहा शर्मा से बूथ सुधारने की मांग करते हुए बदलाव नहीं होने पर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है। मान सिंह, महीपाल सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, दाताराम बाबा, श्याम सुंदर, अजयपाल सिंह, ठाकुर अमर सिंह, कालीचरन, राजू, पप्पू, मुकेश, राकेश शामिल रहे।