फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में निकाला चेहल्लुम का जुलुस

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में चेहल्लुम पर जुलूस में निकाला गया ताजिया
विज्ञापन
सहावर/पटियाली। सहावर एवं पटियाली में परंपरागत तरीके से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान निर्धनों को दान दिया गया और लंगर का आयोजन किया गया। वहीं ताजिये और जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन आयोजित होने वाले चेहल्लुम का जुलूस कस्बे के मोहल्ला कुरैशी से कुरैशी समाज द्वारा एवं मोहल्ला झंडा पीर से सलमानी समाज द्वारा आयोजित किया गया। दोनों स्थानों से ताजिये लेकर लोग इमामबाड़ा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस ने नगर भ्रमण किया। कस्बे के मोहल्ला काजी, मोहल्ला कुरेशी, सोरो रोड, मोहल्ला अंसारी,, मोहल्ला झंडा पीर आदि मार्गों पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने गम के गीत गाए। गांव सेवनपुर एवं वसई में भी चेहल्लुम के जुलूस निकाले गए।

पटियाली के ग्राम म्याऊं में चेहल्लुम का जुलुस गमगीन माहौल में निकाला गया। एक ताजिया पठान मोहल्ले से तो दूसरा शेख मोहल्ले में बनाया गया। दोनों स्थानों से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। युवा तलवारबाजी, कलाबाजी आदि करतब दिखाते चल रहे थे। चेहल्लुम के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देर रात ताजियों को करबला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान रिजवान, खालिद, कलीम, दिलशाद, हाशिम, निसार, शहजाद,, शफीक, पप्पन, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें