फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा राशन पकड़ा

विज्ञापन
अलीगंज थाने में पकड़ा गया राशन का गेंहू
विज्ञापन
एटा। कालाबाजारी को जा रहा गरीबाें का राशन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बरामद किया है। इसके बाद जांच कर पूर्ति विभाग राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज में जुट गए हैं।
विज्ञापन


लाख प्रयासों के बाद भी गरीबों के राशन की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक ही दिन में दो जगहों पर छापा मार कार्रवाई की। थाना नयागांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे राशन को बरामद किया था।

इसमें पूर्ति विभाग कार्रवाई करने के लिए थाने नहीं पहुंच पाया था कि इससे पहले ही अलीगंज क्षेत्र के फतेहपुर जनासी में देर रात एसडीएम अलीगंज, सीओ और थाना पुलिस ने छापा मारते हुए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे 65 बोरे चावल के बरामद कर लिए।
विज्ञापन


हालांकि छापा मारने वाली टीम को कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका है। वहीं इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि जिला पूर्ति विभाग से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिसे लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने के बाद दोषी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें