फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थैफ्ट सैल चोरों को पकड़ने में नाकाम

विज्ञापन
बाइकों की चोरी
विज्ञापन
एटा। शहर से लगातार हो रहे दुपहिया वाहन चोरी को लेकर एसएसपी ने एंडी व्हीकल थैफ्ट सैल का गठन किया था। इसके बाद भी वाहन चोर शहर में खुलेआम बेखौफ घूम रहे हैं और चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। शुक्रवार को भी कोतवाली नगर में एक बुलेट सहित तीन दुपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लाख प्रयासों के बाद भी शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। पिछले दिनों बढ़ती हुई दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एंटी व्हीकल थैप्ट सैल का गठन किया था। जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसको दो माह बीत चुके हैं लेकिन बावजूद इसके चोरी की घटनाओं पर विराम चिन्ह नहीं लग सका है।

वहीं सैल भी अब तक कोई बाइक बरामद नहीं कर सकी है। वहीं शुक्रवार को भी तीन दुपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज की है। इसमें शिवम गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश निवासी चित्रगुप्त कालोनी की घर के सामने से बुलेट, न्यू हाजीपुरा निवासी धीरज कुमार की नीलम मार्केट से पैशन प्रो और रोडवेज बस स्टेंड के सामने से लेखपाल प्रेमपाल सिंह निवासी संजय नगर की भी पैशन प्रो चोर उठा कर ले गए।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इस तरह से शहर में लगातार दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें