फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की बेटियों की शादी कराएगी सरकार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। अब सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए सामूहिक मंडप सजाएगी। शादी में आने वाले बरातियों का स्वागत सत्कार भी करेगी और दान व उपहार देकर श्रमिकों की बेटियों को विदाई भी करेगी। इसकी शुरूआत प्रदेश में आगरा मंडल से होने जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आगरा और अलीगढ़ मंडल के श्रम व सेवायोजन अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए विभागीय मंत्री मनोहर लाल ने अगले दो माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोेजित करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन में वह खुद शामिल होंगे। उन्होंने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य से जुडे़ प्रत्येक श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकृत करें। किसी भी जनपद में बगैर पंजीकरण श्रमिक नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिष्ठान पंजीकरण के लिए मथुरा की तारीफ की। सेवायोजन अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान श्रम और सेवायोजन के अफसरों ने अपनी विभागीय समस्याएं भी रखीं। इसमें बाल श्रमिकों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल थीं। बैठक के दौरान उपश्रमायुक्त आगरा पीके सिंह, उपनिदेशक कारखाना आगरा आरके सिंह, सहायक श्रमायुक्त अलीगढ़ एके सिंह, प्रभात कुमार मथुरा, राजीव कुमार सिंह फिरोजाबाद सहित सभी श्रम प्रवर्तन व सेवायोजन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें