फिरोजाबाद। सेना के प्रशिक्षण के अलावा आदर्श नागरिक बनाने के लिए एनसीसी द्वारा बछगंाव में कैंप लगाया गया है। सोमवार को कैडेट्स द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। 150 कैडेट्सों ने प्रतिभाग किया। स्वच्छता संबंधित नारे भी लगाए।
कैंप कमांडेंट यूएस त्रिवेदी ने कहा कि सभी कैडेट्स जहां भी रहें, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते रहें और लोगों को प्रेरित भी करें। एनसीसी अधिकारी मेजर प्रभास्कर राय, ज्ञानेश त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट रविनंदन, राजवीर सिंह, सूबेदार, झूमर साहब, दिनेश, हवलदार रतीराम आदि लोग उपस्थित रहे।