फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्ष्ाुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध हो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


गांव जरारी निवासी महेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री रेखा को उसकी मां ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर रेखा ने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगा ली। काफी देर तक जब रेखा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवारीजनों ने आवाज लगाई लेकिन रेखा ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर परिवारीजनों ने कमरे में देखा तो रेखा का शव फंदे पर लटकता मिला। शव को देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों के साथ मौके पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि रेखा ने मां की डांट के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें