फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने कपड़ा व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार की रात ग्वारई मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कपड़ा व्यापारी को लूट लिया। इस दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक को पकड़ लिया। साथ ही पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। कपड़ा व्यापारी ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव नगला काले निवासी अनुज कुमार आगरा के बाजिदपुर में कपडे़ की दुकान करता है। वह मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ग्वारई मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए उसे रोक लिया।

इस दौरान बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे 35 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान अनुज ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां ग्रामीण पहुंच गये। इस दौरान भाग रहे बदमाशों में से एक बाइक से गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं नगला सिंघी थाना प्रभारी का कहना है कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। आपसी लेनदेन और झगड़े का मामला प्रतीत हो रहा है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें