शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) । पशुओं के लिए भरकर रखे पानी में दो वर्ष की मासूम डूब गई। इस पर परिवारीजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मरघटी जलालपुर निवासी अवनीश की दो वर्षीय पुत्री निधी घर पर खेल रही थी। शाम सात बजे के करीब खेलते में घर पर पशुओं के पीने के लिए भरे पानी के हौद में गिर पड़ी। काफी देरतक जब मासूम नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हो गई। देखा तो मासूम पास ही रखे पानी से भरे हौद में उल्टी पड़ी थी।
मासूम को पानी के हौद में देख परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवारीजन आनन-फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को बिना पोस्टमाटर्म कराए घर ले गए। मासूम की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई।