फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय माडल स्कूलों में शैक्षिक सत्र शुरू

विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में इस सत्र से दो नए राजकीय मॉडल इंटर कालेज शुरू हो गए हैं। इसके चलते जिले में इनकी संख्या 20 से बढ़कर 22 हो गई है। इन मॉडल स्कूलों का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज रखा गया है। इनमें कक्षा छह और नौ में प्रवेश शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


सपा शासनकाल में जिले में दो मॉडल स्कूल करहल ब्लाक के सहन और घिरोर ब्लाक के शाहजहांपुर में 3.2 करोड़ की लागत से बनवाए गए थे। इनमें सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई होनी थी। इसके चलते यह इन मॉडल स्कूलों में दो वर्ष से सत्र शुरू नहीं हो सका। वहीं इस बार यह मॉडल स्कूल एक जुलाई से शुरू हो गए हैं। इनमें अब यूपी बोर्ड से पढ़ाई होंगी। इनका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज रखा गया है। इन स्कूलों में कक्षा छह और नौ में प्रवेश किए जा रहे हैं। इसके लिए दो-दो शिक्षक अन्य कालेजों के संबद्ध किए गए हैं। यहां हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान के छह-छह शिक्षकों की आवश्यकता है।

डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त दोनों स्कूलों में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक अपना प्रत्यावेदन अथवा उनके पास बायोडाटा जमा कर सकते हैं। यह आवेदन 20 से 22 के बीच में होने हैं। वहीं इनमें चयनित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय का आगणन उनके द्वारा प्राप्त अंतिम वेतन तथा पेंशन के अंतर को मानकार निर्धारित किया जाएगा। मानदेय का भुगतान राज्य सरकार से प्राप्त अनुमोदन से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें