फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम पंचायत-एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
MCD ELECTION
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ ग्राम पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। अब तीन प्रधान पद के लिए 11 और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन वापसी का दिन है। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कासगंज के इखौना वार्ड 12, तैयबपुर कमालपुर वार्ड 12, फिरोजपुर सिंहोला वार्ड 5, भिटौना वार्ड 2, महावर वार्ड 6, रहमतपुर माफी के वार्ड 11, विरहरा वार्ड 4, सहावर की बढ़ारी कला के वार्ड 8 एवं पटियाली क्षेत्र पंचायत के वार्ड 37 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब चुनाव मैदान में प्रधान पद पर गंजडुडवारा की ग्राम पंचायत नागर कंचनपुर पर 4, पटियाली की जिनौल ग्राम पंचायत पर 5 एवं सिढ़पुरा की बहोरन ग्राम पंचायत पर 2, क्षेत्र पंचायत सदस्य में सोरों के वार्ड 74 पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों के लिए शनिवार को नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है और इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। एक जुलाई को इन पदों पर चुनाव होगा। वहीं 3 जुलाई को मतगणना की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पंचायत उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन वापसी के बाद चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें