फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 181 अस्पताल-लैब के आए आवेदन, 7 तक बढ़ाई पंजीकरण की तिथि

Fri, 01 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सप्ताह भर का और मौका दिया है। नए आवेदनों की बात करें तो 144 अस्पतालों और लैब ने वर्ष 2026-2031 तक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
सीएमओ आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में नए लाइसेंस के लिए 181 अस्पताल-लैब के लाइसेंस के लिए आवेदन आए हैं। बीते साल संचालित कई चिकित्सकीय संस्थान के आवेदन नहीं आए हैं। इसके चलते पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि 7 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते साल 1385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत थे। इनमें से 320 चिकित्सकीय संस्थानों में अधूरे मानक मिलने पर 2025-2026 के लिए ही लाइसेंस दिया था। बाकी का 5 साल के लिए पंजीकरण हो गया है। ऐसे में बीते कुछ दिनों में तकनीकी दिक्कत के कारण पोर्टल बंद रहा था, ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सप्ताह भर का और मौका दिया है। नए आवेदनों की बात करें तो 144 अस्पतालों और लैब ने वर्ष 2026-2031 तक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

37 अस्पतालों और लैब ने वर्ष 2026-2027 के लिए आवेदन किया है। सात दिन बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची बनाई जाएगी और प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अधूरे मानक वाले चिकित्सकीय संस्थानों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें