फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधी रात को चारपाई पर सो रही 18 वर्षीय युवती लापता, आसपास बिखरा मिला खून...दहशत में परिवार

Wed, 22 May 2024 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर के आंगन में सो रही 18 वर्षीय युवती आधी रात को लापता हो गई। भाई ने जब चारपाई खाली देखी तो नजदीक पहुंचा। वहां आसपास बिखरा हुआ खून देखकर शोर मचाने लगा। परिवार के साथ गांव के लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवती का फोटो और चारपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जमलापुर में मंगलवार की देर रात एक युवती रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। चारपाई और आसपास खून बिखरा हुआ था। घटना के समय पिता खेत पर गए थे। वहीं भाई पास ही कमरे में सो रहा था। देर रात जागने पर जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। स्थानीय पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर निवासी मंगली प्रसाद मंगलवार की शाम को खेत पर चले गए थे। घर पर 18 वर्षीय पुत्री निशा और 14 वर्षीय पुत्र शिवम थे। रात के समय शिवम कमरे में सोने के लिए चला गया। निशा आंगन में चारपाई डाल कर सो रही थी। देर रात करीब 11 बजे जब शिवम पानी पीने के लिए बाहर आया तो देखा कि चारपाई पर बहन नहीं है। चारपाई खून पड़ा हुआ है। वहीं आसपास भी खून बिखरा है। ये नजारा देख शिवम घबरा गया और शोर मचाया। 

 
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। खोजी कुत्तों ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। पुलिस रहस्मयी ढंग से लापता हुई युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें