फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: गर्मी के तेवर हुए तल्ख, आगरा को लू और धूप से नहीं मिलेगी राहत; 25 मई तक का रेड अलर्ट

Wed, 22 May 2024 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मंगलवार को तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई। हालांकि इससे मामलू राहत मिली है, लेकिन लू और धूप अभी परेशान करती रहेगी। भीषण गर्मी का 25 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
 
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लू, धूप और गर्मी के प्रकोप से अभी कोई राहत शहरवासियों को मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को शहर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई और प्रदेश में गर्मी के पायदान पर आगरा चौथे नंबर पर पहुंच गया। 46.3 डिग्री के साथ झांसी पहले स्थान पर और 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है।
विज्ञापन


आगरा मंडल पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सुबह 10 बजे से ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। हालांकि अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 43.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से 46 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे शहरवासियों को पारे की यह गिरावट सुनने में भले ही सुकून दे रही हो लेकिन मौसम विभाग ने 25 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर का तापमान फिर से 45 पार जाएगा और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

 

टॉप पांच शहर
जिला             तापमान
झांसी             46.3
गौतमबुद्ध नगर 45.6
इटावा             44
आगरा             43.2
मथुरा-वृंदावन 42.9

 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.2
न्यूनतम तापमान- 29.3
सूर्योदय- 5:26
सूर्यास्त- 7:02
एक्यूआई- 83
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें