फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो के बेटे विश्वदीप की हत्या बनी पहेली

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। कानूनगो के बेटे विश्वदीप की गला दबाकर हत्या पहेली बनकर रह गई है। 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में अभी तक नाकाम रही है। इतना जरुर है कि पुलिस विश्वदीप के परिजनों और दोस्त से पूछताछ करके अभी तक कुछ भी खास उगलवा नहीं सकी है।
विज्ञापन

मथुरा के कानूनगो हरीलाल के 24 साल के बेटे विश्वदीप का शव सदर बाजार के यमुना किनारे जंगलों में मिला था। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्जकर 72 घंटे बाद भी सदर बाजार पुलिस के लिए हत्याकांड अबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस हत्याकांड को सुलझाने की बजाए उलझ गई है। पुलिस दावा जरुर कर रही है कि परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पर शुक्रवार को भी कुछ खास पुलिस उगलवा नहीं सकी। मतलब हत्याकांड के खुलासे का नतीजा अभी तक सिफर ही है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। आखिरकार यह हत्याकांड खुलकर रहेगा या फिर यह समझा जाए कि दफन हो जाएगा। कार्यवाहक एसएसपी एसपी क्राइम अशोक मीणा ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें खुलासे में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें