फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरें पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पदाधिकारियों को एसोसिएशन के वरिष्ठतम सदस्य जीकेडी मेहरोत्रा ने शपथ दिलाई।


शुक्रवार को एसोसिएशन के सभागार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जीकेडी मेहरोत्रा बिल्लू बाबू ने कहा कि किसी भी संस्था के चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उनसे संस्था के सदस्यों की तमाम उम्मीदें होती हैं।
विज्ञापन


पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संगठन को एकजुट और गतिशील बनाएं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि एसोसिएशन वकीलों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रही है।

वकीलों के अधिकार के लिए पदाधिकारी हमेशा संघर्ष करेंगे। उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको निभाने में पीछे नहीं हटेंगे। वकीलों के हितों के लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष बिंदू कुमारी यादव, मुनींद्र सिंह यादव, सह सचिव संजीव कुमार शर्मा, ऑडीटर शिवम कटियार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार वाजपेयी, जयश्री, विनीता सिंह भदौरिया, रीता नैयर, अनुपम कुमारी सिंह, हंसराज, अजय कुमार यादव, अमित मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, अनिल कुमार प्रजापति, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह चौहान, देवेश कुमार सिंह, रनवीर सिंह पाल, सर्वेश कुमार यादव, विश्वजीत सिंह ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन एएच हाशमी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें