फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड पंजीकरण सूची में खामियां

विज्ञापन
GOOD NEWS UP BOARD - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। कक्षा नौ एवं ग्यारह की पंजीकरण सूची में खामियां मिल रहीं हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम व जन्मतिथि में त्रुटियां हैं। बहुत से आवेदकों के नाम भी सूची से गायब हैं। शिकायत व संशोधन आख्या डीआईओएस कार्यालय को भेजी गई हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार हुए आनलाइन पंजीकरण आवेदनों में खामियों की भरमार है। नामावलियों में सैकड़ों आवेदकों के नाम, पता, जन्मतिथि आदि में त्रुटियां हैं। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं के नाम भी सूची से गायब हैं। आरएलसीएस इंटर कालेज के परीक्षा प्रभारी एसएस भदौरिया के अनुसार कक्षा ग्यारह की दो छात्राओं के नाम पंजीकरण सूची में नहीं हैं। यश सक्सेना ने बताया कि आधा दर्जन आवेदकों के नाम व पिता के नाम व जन्मतिथियों में गलतियां हैं। आदर्श इंटर कालेज उम्मेदपुर के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र ने बताया कि दर्जन भर बच्चों के अभिलेखों में त्रुटियां आई हैं। इनकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को भेजी गई है। बताते चलें कि 574 स्कूलों में 58592 छात्र-छात्राएं कक्षा नौ व ग्यारह में पंजीकरण आवेदक हैं।

त्रुटियों की शिकायतें मिली हैं। कुछ सूचियों में आवेदक के नाम न होने की भी शिकायतें हैं। ऐसी शिकायत का एक पत्र प्रधानाचार्य क्षेत्रीय कार्यालय को भेजें। ताकि इनमें तुरंत संशोधन किया जा सके। कार्यालय द्वारा जनपद भर की सूचनाएं एक साथ प्रेषित की जाएगी। एनडी वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें